कोडिंग-डिकोडिंग के नियम, ट्रिक्स और उदाहरण हेलो दोस्तों ZYNFORNIYA में आपका स्वागत है। दोस्तों पिछले आर्टिकल में मैंने आपको सीटिंग-अरेंजमेंट को अच्छी तरीके से समझाया था। अगर आपको वह लेख समझ में आ गया हो तो अच्छी बात है, अगर उसमें आपको कोई परेशानी हुई हो तो आप उसी आर्टिकल के कमेंट बॉक्स में कमेंट करके मुझसे पूछ सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में मैं आपको रीजनिंग के एक बहुत इंपॉर्टेंट टॉपिक कोडिंग-डिकोडिंग को आसान तरीके से सिखाने वाला हूं। दोस्तों आपको पता होगा कि जब भी हम कोई एग्जाम देते हैं जैसे यूपी पुलिस या कोई भी तो रीजनिंग वहां पर अपना बहुत अच्छा रोल निभाता है, क्योंकि यह आसानी से हो भी जाता है और इसमें मार्क्स ज्यादातर ही आते हैं, जिससे हमारी कट-ऑफ को यह क्लियर करने में मदद करता है। तो आज मैं आपको कोडिंग-डिकोडिंग के बारे में नई ट्रिक के साथ और एग्जांपल के साथ समझाऊंगा। यह मैंने इस तरीके से लिखा है कि आप इसे पढ़ कर आसानी से कोडिंग-डिकोडिंग को समझ पाओगे और आपको कोई रीजनिंग की अलग से क्लास करने की जरूरत शायद ना पड़े। तो चलिए शुरू करते हैं... कॉम्पिटेटिव एक्जाम जैसे SSC CGL, UP Police,...