हरित क्रांति क्या है | हरित क्रांति अपनाने के कारण
Welcome To ZYNFORNIYA

हरित क्रांति क्या है | हरित क्रांति अपनाने के कारण

हरित क्रांति क्या है | हरित क्रांति अपनाने के कारण

हरित क्रांति क्या है | हरित क्रांति अपनाने के कारण

हरित क्रांति क्या है | हरित क्रांति अपने के कारण
हरित क्रांति क्या है | हरित क्रांति अपनाने के कारण

हरित क्रांति

हरित क्रांति (Green Revolution) जिसे तीसरी कृषि क्रांति के रूप में भी जाना जाता है। प्रौद्योगिकी हस्तांतरण की पहल की अवधि थी जिसने फसल की पैदावार और कृषि उत्पादन में बहुत वृद्धि देखी। कृषि में यह परिवर्तन द्वितीय विश्व युद्ध के बाद विकसित देशों में शुरू हुई और 1980 के दशक के अंत तक विश्व स्तर पर फैल गए।

हरित क्रांति का पारिभाषिक शब्द के रूप में सर्वप्रथम प्रयोग 1968 ईस्वी में पूर्व संयुक्त राज्य अंतरराष्ट्रीय विकास एजेंसी (USAID) के निदेशक विलियम गौड द्वारा किया गया जिन्होंने इस नई तकनीक के प्रभाव को चिन्हित किया।

भारत में हरित क्रांति के जनक का श्रेय एम.के. स्वामीनाथन को है। हरित-क्रांति के अंतर्गत ऐसी दिशा में उठाए गए कुछ महत्वपूर्ण कदमों ने सूखा, बाढ़, चक्रवात, आग तथा बीमारी के लिए फसल बीमा के प्रावधान और किसानों को कम दर पर सुविधाएं प्रदान करने के लिए ग्रामीण बैंक, सहकारी समितियां और बैंकों की स्थापना सम्मिलित थी।

किसानों के लाभ के लिए भारत सरकार ने किसान क्रेडिट कार्ड और दुर्घटना बीमा योजना (PAIS) भी शुरू की। भारत में सर्वप्रथम 1960 से 1961 में एक कार्यक्रम गहन कृषि जिला कार्यक्रम के नाम से देश के चुने हुए 7 जिलों में यह कार्यक्रम चलाया गया।

हरित क्रांति अपनाने के कारण

स्वतंत्रता प्राप्ति के समय भारतीय कृषि की स्थितियां बहुत विषम थी। उस समय भारतीय कृषि की स्थितियां इतनी खराब थी कि किसान सही तरीके से फसल नहीं उगा पा रहे थे। कईं ऐसे कारण थे जिनकी वजह से किसान अपनी कृषि खेती करने में पर्याप्त साधन न होने के कारण अपनी कृषि उन्नति व प्रगति नहीं कर पा रहे थे। इसमें सुधार के लिए हरित क्रांति को अपने जाने की आवश्यकता थी। उस समय भारत में हरित क्रांति अपनाने के दो मुख्य कारण थे जो नीचे आपको बताए गए हैं।__

औपनिवेशिक कारण : ब्रिटिश सरकार के अंतर्गत भारतीय कृषि का विकास के लिए कोई प्रयास नहीं किया गया। इससे कृषि की स्थिति दयनीय और गंभीर हो गई, जिसे सुधारने के लिए क्रांतिकारी प्रयास की आवश्यकता थी।

संरचनात्मक सुविधाओं का अभाव : स्वतंत्रता प्राप्ति के समय भारतीय कृषि, सिंचाई, सड़क, बिजली, जैसी आवश्यक सुविधाओं से वंचित थे जिसे सुधारने का प्रयास करना बहुत ही जरूरी था।

Related Posts

0 Response to "हरित क्रांति क्या है | हरित क्रांति अपनाने के कारण"

Post a Comment

Ads

Ads

Ads

Ads