UPPSC और UPPCS में क्या अंतर है?

RAJAN
0

UPPSC और UPPCS में क्या अंतर है?

UPPSC और UPPCS में क्या अंतर है?


नमस्कर, ZYNFORNIYA में आपका स्वागत है. आज के इस लेख में हम जानेंगे कि "यूपीपीएससी और यूपीपीसीएस में क्या अंतर है". UPPSC और UPPCS दो शब्द जो आपको हमेशा इस समस्या में डाल देते हैं कि आखिर ये दोनों एक ही है या अलग-अलग. आपके मन में कई बार यह है प्रश्न भी आया होगा कि आखिर UPPSC और UPPCS एक ही है या अलग-अलग है. अगर आप उत्तर प्रदेश राज्य के निवासी है तो आपको उत्तर प्रदेश के शासन प्रणाली के बरे में भी पता होगा जैसे डीएसपी एसडीम आदि.

दोस्तों अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं या आपकी सरकारी नौकरी लग गई है तो आपको यह भलीभांति पता होगा की विभिन्न परीक्षाओं को कोई ना कोई बोर्ड या आयोग करवाता है. हर राज्य का अपना एक आयोग होता है जिसे भर्ती-बोर्ड आयोग कहते हैं. इसी प्रकार उत्तर प्रदेश राज्य में भी उत्तर प्रदेश का भर्ती बोर्ड आयोग है जो विभिन्न पदों पर हर वर्ष कोई ना कोई भर्ती कराता है और उम्मीदवारों को सरकारी नौकरी दिलाता है. आज के इस लेख में हम यूपीपीसीएस और यूपीपीएससी के बरे में आपको सटीक जानकारी देंगे जिससे आप भविष्य में कभी भी इन दोनों में कन्फ्यूज नहीं हो पाएंगे. क्योंकी अधूरा ज्ञान फसाद की जड़ होता है, इसीलिए हम आपको इन दोनों शब्दों के बारे में सटीक और विस्तृत जानकारी देंगे, तो लेख को पूरा पढ़ते रहे.

क्या UPPSC और UPPCS अलग-अलग शब्द है?


जी हां, आपने बिलकुल सही सुना UPPSC और UPPCS दोनों अलग-अलग शब्द है. तो चलिये इसको विस्तार से जानते हैं.

UPPSC क्या है?


UPPSC उत्तर प्रदेश राज्य का एक सेवा चयन आयोग है जो विभिन्न उच्च पदों पर उत्तर प्रदेश में भर्ती कराता है. हर वर्ष UPPSC के द्वारा कईं विज्ञप्ति निकाली जाती है जिन्हें उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से लिया जाता है. जैसे शिक्षा के क्षेत्र में UPPSC द्वारा अस्सीस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती निकाली जाती है और UPPSC द्वारा ही पीसीएस, एसीएफ, आरएफओ की भर्ती निकाली जाती है. जिनकी परीक्षाओं को पास करके अभ्यर्थी डीएसपी, एसडीम वन फॉरेस्ट ऑफीसर आदि के पद को हासिल कर सकते हैं. UPPSC की फुल फॉर्म है - उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमिशन. लोक सेवा आयोग उत्तर प्रदेश, उत्तर प्रदेश का एक सेवा चयन आयोग है. जिस प्रकार हमारे देश का लोक सेवा चयन आयोग है जिसके द्वारा आईएएस और आईपीएस जैसे पदों की भर्तियां निकाली जाती है. उसी प्रकार उत्तर प्रदेश राज्य का भी सेवा चयन आयोग UPPSC है जिसके द्वारा पीसीएस अधिकारियों की तथा अन्य पदों की भर्तियां कराई जाती है.

UPPCS क्या है?


अभी आपने जाना कि UPPSC क्या है? अब आपके मन में सवाल उठा होगा की आखिर UPPCS क्या है? तो आपको बता दे की यूपीपीसीएस एक परीक्षा का नाम है जो उत्तर प्रदेश में पीसीएस अधिकारियों की भर्ती के लिए कराई जाती है. पीसीएस अधिकारी जैसे डीएसपी, एसडीम, ADO, VDO आदि होते हैं जो पीसीएस की परीक्षाओं में उनकी रैंक के आधार पर उनको उनके अंकाें के अनुसार पद आवंटित किए जाते हैं. तो अब आपको समझ में आ गया होगा कि पीसीएस एक परीक्षा का नाम है जो UPPSC कराता है. यूूपी में पीसीएस परीक्षा को ही UPPCS कहा जता है जिसमें अक्सर लोग कन्फ्यूज हो जाते हैं कि UPPSC और UPPCS एक ही है या अलग-अलग है. आयोग इस परीक्षा को प्रत्येक वर्ष अपना कैलेंडर जारी करके कराता है. उत्तर प्रदेश राज्य के इच्छुक अभ्यर्थी और योग्य अभ्यर्थी इस परीक्षा को दे सकते हैं जिसे पास करके विभिन्न पदों को पा सकते हैं. पीसीएस की परीक्षाओं के कई चरण होते हैं जिन्हें प्रीलिम्स और मेन्स में परीक्षाएं बटी होती है. प्रेलिम्स एक्जाम में दो सेक्शन होते हैं जिसमें जनरल स्टडीज-1 और जनरल स्टडीज-2 पेपर होते हैं। उन्हें पास करके मेरीट के आधार पर अभ्यर्थी मेन्स एक्जाम में पहुंचते हैं. मेन्स एक्जाम में अभ्यरथी को उच्च अंक लाकर सही रैंकिंग प्राप्त करनी होती है. सही रैंकिंग ही आपको नौकरी दिला सकती है. क्योंकी यह परीक्षा उत्तर प्रदेश में बहुत ही कठिन मानी जाती है, इसलिए अभ्यर्थी को सही तरीके से अपनी पढ़ाई को सुलभ बनाना है और परीक्षा को पास करना है.

दोस्तों आपने जाना कि यूपीपीसीएस और यूपीपीएससी में क्या अंतर है? हमें उम्मीद है की आपको यह जानकारी अच्छी लगी होगी और यह जानकारी आपके लिए उपयोगी भी साबित हुई होगी. अगर आपको लगता है की यह जानकारी हमारे लिए उपयोगी थी तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर कर सकते हैं. धनयवाद ।
Tags

Post a Comment

0 Comments

Feel free to ask any questions in the comments.

Post a Comment (0)
3/related/default

Dedicated to Student Success by Zynforniya

Zynforniya aims to provide accurate study content for students of classes 10th-12th (Biology & Science) and competitive exams. Be sure to explore our other posts to improve your preparation!
To Top