Skip to main content

RRB JE Recruitment 2026: 3993 पदों पर बंपर भर्ती, योग्यता, आयु सीमा और Notification डिटेल्स

RRB JE Recruitment 2026: रेलवे में जूनियर्स इंजीनियरों की 3993 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता, उम्र सीमा और आवेदन का तरीका

rrb je new government vecancy 2026
RRB JE Recruitment 2026: 3993 पदों पर


अपडेटेड: 15 अगस्त 2026 | Category : Sarkari Job Alert / Railway Exams

हेलो दोस्तों! अगर आप रेलवे में जूनियर इंजीनियर (JE) बनने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए एक बहुत ही शानदार खुशखबरी आई है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने वर्ष 2026 के लिए RRB JE Notification (CEN 04/2026) जारी कर दिया है। इस बार बोर्ड ने कुल 3993 पदों पर बंपर वैकेंसी निकाली है।

अगर आपने इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा किया है या संबंधित डिग्री ली है, तो यह आपके लिए भारतीय रेलवे में जॉब पाने का बेहतरीन मौका है। इस आर्टिकल में मैंने आवेदन की तारीखों, फीस, आयु सीमा और ज़ोन-वाइज़ सीटों की पूरी जानकारी आसान भाषा में तैयार की है, ताकि आपको कहीं और भटकना न पड़े।

1. महत्वपूर्ण तिथियां और आवेदन शुल्क (Important Dates & Application Fee)

आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, इसलिए बिना आखिरी तारीख का इंतजार किए समय रहते अपना फॉर्म सबमिट कर दें।

विवरण (Events) तिथि / शुल्क (Dates / Fee)
आवेदन शुरू (Application Begin) 14/08/2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 13/09/2026
फीस भुगतान की अंतिम तिथि 15/09/2026
फॉर्म करेक्शन की तिथि (Correction Window) 16 से 25 सितंबर 2026
जनरल / OBC / EWS आवेदन शुल्क ₹500/- (Stage I परीक्षा में शामिल होने पर ₹400 रिफंड)
SC / ST / PH / सभी वर्ग की महिलाएँ ₹250/- (Stage I परीक्षा में शामिल होने पर पूरा ₹250 रिफंड)

नोट: परीक्षा शुल्क का भुगतान आप नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या ई-चालान के माध्यम से कर सकते हैं।

2. आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता (Age Limit & Qualification)

आयु सीमा (Age Limit as on 01/01/2027):

  • न्यूनतम आयु (Minimum Age): 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु (Maximum Age): 33 वर्ष
  • आरक्षित श्रेणियों (SC/ST/OBC आदि) को रेलवे के नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification):

उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड/इंजीनियरिंग शाखा में 3 वर्षीय डिप्लोमा (3 Year Engineering Diploma) होना अनिवार्य है। विस्तृत पद-वार योग्यता के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें।

3. श्रेणी-वार रिक्तियों का विवरण (Category-Wise Vacancy)

RRB JE भर्ती 2026 के तहत कुल 3,993 पदों को विभिन्न श्रेणियों में इस प्रकार बाँटा गया है:

UR (General) OBC EWS SC ST कुल पद (Total)
1699 913 394 624 363 3993

4. RRB ज़ोन-वाइज़ वैकेंसी डिटेल्स (RRB Wise Vacancy Breakdown)

फॉर्म भरते समय अपने ज़ोन का सही चुनाव करना बहुत जरूरी है। नीचे सभी RRB ज़ोन की सीटों का ब्योरा दिया गया है:

RRB का नाम UR OBC EWS SC ST Total
RRB Ahmedabad4538172419143
RRB Ajmer11068234110252
RRB Bengaluru11979324523298
RRB Bhopal5425081610113
RRB Bhubaneswar40199140486
RRB Bilaspur5122131919124
RRB Chandigarh7749133113183
RRB Chennai14581425935362
RRB Gorakhpur6740254422198
RRB Guwahati13287315227329
RRB Jammu-Srinagar8627111612152
RRB Kolkata195101525851457
RRB Malda090703080330
RRB Mumbai17596376736411
RRB Muzaffarpur070301040217
RRB Patna261305181173
RRB Prayagraj16467274933340
RRB Ranchi4931132108122
RRB Secunderabad6812091506110
RRB Siliguri352612120792
RRB Thiruvananthapuram4522111112101

5. RRB JE Online Form 2026 कैसे भरें? (Step-by-Step Guide)

  1. सबसे पहले अपनी पसंद के क्षेत्रीय RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. वेबसाइट पर उपलब्ध CEN 04/2026 Notification लिंक पर क्लिक करें और नोटिफिकेशन ध्यानपूर्वक पढ़ें।
  3. अपना चालू मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी डालकर New Registration पूरा करें।
  4. रजिस्ट्रेशन के बाद प्राप्त आईडी और पासवर्ड से लॉग इन करें और अपनी बेसिक एवं क्वालिफिकेशन डिटेल्स भरें।
  5. हाल ही की फोटो, सिग्नेचर और मांगे गए डॉक्यूमेंट्स (जैसे कास्ट सर्टिफिकेट/डिप्लोमा मार्कशीट) स्कैन करके अपलोड करें।
  6. अपनी कैटेगरी के अनुसार Application Fee का ऑनलाइन भुगतान करें।
  7. अंतिम सबमिट (Final Submit) करने से पहले फॉर्म को एक बार री-चेक (Preview) जरूर कर लें और फाइनल प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

मेरी तरफ से एक छोटी सी सलाह:

दोस्तों, RRB JE की परीक्षा में कॉम्पिटिशन काफी अच्छा-खासा रहता है। इसलिए अगर आप इस बार अपना सिलेक्शन पक्का करना चाहते हैं, तो अंतिम तारीख (13 सितम्बर 2026) का इंतजार बिल्कुल न करें। सर्वर डाउन होने की समस्या से बचने के लिए शुरुआती दिनों में ही फॉर्म भर लें और अपनी पढ़ाई में जुट जाएं।

इसी तरह की सरकारी नौकरियों, नोटिफिकेशन और एग्जाम गाइडेंस की लेटेस्ट अपडेट्स पाने के लिए Zynforniya से जुड़े रहें!

Comments

Popular Posts

Cell Wall: Type, Structure and Function

What is a Cell? Definition, Structure, Types, and Functions

सुदूर संवेदन क्या है? परिभाषा, प्रकार, इतिहास और अनुप्रयोग (What is Remote Sensing in Hindi)